Ambikapur News: पटवारी पर रिश्वत और पक्षपात के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में की शिकायत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur News

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur News: सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत डूमरडीह के ग्रामीणों ने हल्का पटवारी देवलाल मिंज के खिलाफ कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने पटवारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है।

काम के बदले पैसे मांगने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी देवलाल मिंज किसी भी सरकारी कार्य को करने के एवज में पैसों की मांग करता है। यदि कोई ग्रामीण पैसे नहीं देता, तो उसका काम जानबूझकर टाल दिया जाता है या फिर करने से साफ इनकार कर दिया जाता है।

भूमि सीमांकन में पक्षपात का दावा

शिकायत में यह भी कहा गया है कि भूमि सीमांकन के दौरान पटवारी द्वारा खुले तौर पर पक्षपात किया जाता है। आरोप है कि लंबे समय से एक ही हल्का क्षेत्र में पदस्थ रहने के कारण पटवारी का रवैया तानाशाहीपूर्ण हो गया है।

मिलीभगत से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी की मिलीभगत से ग्रामीणों की कब्जे की भूमि को जबरन दूसरों को दिलवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लगातार विवाद की स्थिति बन रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Koriya News: राशन वितरण में गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

ग्रामीणों का कहना है कि वे पटवारी के व्यवहार और कार्यप्रणाली से काफी परेशान और नाराज हैं। अब देखना होगा कि कलेक्टर जनदर्शन में की गई इस शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के प्रति अपनी

Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के प्रति अपनी

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।