,

UPSC CSE 2025 Final Result जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, 958 उम्मीदवारों का होगा चयन

- Advertisement -
Ad imageAd image
UPSC CSE 2025 Final Result

UPSC CSE 2025 Final Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे थे, वे अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जल्द ही आयोग कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा।

UPSC CSE 2025 Final Result: 958 उम्मीदवारों की सिफारिश

यूपीएससी की ओर से जारी परिणाम के अनुसार आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। आयोग के मुताबिक इनमें से 348 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल प्रोविजनल रखी गई है, जबकि दो उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों में 317 सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। सेवाओं के अनुसार नियुक्ति की बात करें तो करीब 180 उम्मीदवारों को आईएएस, 55 को आईएफएस, 150 को आईपीएस, 507 को सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ‘A’ और 195 उम्मीदवारों को ग्रुप ‘B’ सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

UPSC CSE 2025 Final Result: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे। टॉप 10 में देशभर के प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने जगह बनाई है।

UPSC CSE 2025 टॉप 20 उम्मीदवार

UPSC CSE 2025 Final Result

UPSC CSE 2025 Final Result: ऐसे चेक करें UPSC CSE रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSC CSE Result लिंक खोलें।
  • स्क्रीन पर खुलने वाली PDF में अपना रोल नंबर और रैंक चेक करें।
  • भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UPSC CSE 2025 Final Result: अलग-अलग सेवाओं में होगा चयन

UPSC के अनुसार उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न सेवाओं में उपलब्ध रिक्तियों और परीक्षा नियमों के आधार पर की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार इस बार लगभग 180 उम्मीदवारों को IAS सेवा के लिए चुना जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय