Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार लहराते हुए लोगों को धमकाने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पंडरी इलाके में खुलेआम तलवार लेकर घूमता और लोगों को डराता हुआ नजर आ रहा है।

Raipur : बताया जा रहा है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई, जहां बदमाश तलवार लहराकर इलाके में दहशत फैलाता दिखाई दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
Raipur : पुलिस दावों पर उठे सवाल, आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर
Raipur : वीडियो सामने सामने आने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। होली के मौके पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन इस घटना ने उन दावों की पोल खोल दी है।
Raipur : बताया जा रहा है कि यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक आरोपी बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
RAED MORE : Paddy Procurement : धान खरीदी केंद्र में धान पर पानी डालने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश


