Koriya News: राशन वितरण में गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Koriya News

Reporter: Chandrakant Pargir, Edit By: Mohit Jain

Koriya News: जिले में राशन वितरण में गड़बड़ी, खाद्य विभाग ने शुरू की जांचजिले के बैकुंठपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकेली की उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण को लेकर गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इस दुकान से हर महीने केवल आधे हितग्राहियों को ही राशन दिया जा रहा है। शेष ग्रामीणों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि इस माह राशन उपलब्ध नहीं है और अगले महीने दिया जाएगा।

स्वयं सहायता समूह पर भेदभाव के आरोप
ग्रामीणों ने दुकान संचालन करने वाले स्वयं सहायता समूह पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि समूह की अध्यक्ष, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) में पीआरपी पद पर पदस्थ हैं, अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी तरीके से दुकान का संचालन कर रही हैं। इससे कई पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।

कलेक्टर से शिकायत के बाद हरकत में विभाग
मामले को लेकर ग्रामीणों ने दो बार कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। शिकायतों के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी नरकेली पहुंचे और उचित मूल्य दुकान की जांच शुरू कर दी है। दस्तावेजों और वितरण रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: CG की 10 बड़ी खबरें: 16 दिसंबर 2025

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब ग्रामीणों की नजरें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही