,

CG की 10 बड़ी खबरें: 16 दिसंबर 2025

CG

CG की 10 बड़ी खबरें:

  1. शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार
    शिक्षकों की कमी को लेकर शीतकालीन सत्र में हंगामा होने की संभावना है। विपक्ष सड़क और राशनकार्ड के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। लोक निर्माण विभाग से जुड़ा ब्योरा सदन में पेश किया जाएगा।
  2. पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में ठगी
    जांजगीर-चांपा में पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना के नाम पर सैकड़ों लोगों से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपी युवक वारदात के बाद से फरार है।
  3. ड्रग्स की दरें तय
    प्रदेश में पच्चीस तरह की नशीली दवाओं की दरें तय कर दी गई हैं। अब तस्कर पकड़े जाने पर कम कीमत बताकर बच नहीं पाएंगे और जब्ती तय दर के आधार पर होगी।
  4. आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक की मांग
    बस्तर में आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है। विधायक विक्रम मंडावी ने यह मामला विधानसभा में उठाया।
  5. रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खराब
    रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग हर दो सौ मीटर में गड्ढे हो गए हैं। कांक्रीट सड़क में दरारों के कारण टायर फंस रहे हैं। कर्मचारी केवल रेत में केमिकल डालकर गड्ढे भर रहे हैं।
  6. नकली डेयरी उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई
    रायपुर में नकली डेयरी उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह हजार तीन सौ पचास किलो नकली पनीर जब्त किया गया। होटलों और दुकानों में बिक रही दो सौ किलो मिठाई भी नष्ट की गई।
  7. प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी डील
    बिलासपुर के विनीत ने मेटा के एआई डेटा सेंटर के लिए करीब ढाई लाख करोड़ रुपए की डील कराई है। इसे निजी क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।
  8. रेलवे नोटिस पर लोगों का आक्रोश
    कोरबा के इंदिरा नगर में रेलवे नोटिस से नाराज लोगों ने स्टेशन का घेराव किया। ढाई सौ परिवारों को मकान खाली करने के आदेश के बाद लोग आवास और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
  9. धान खरीदी मामले में हंगामा
    धान खरीदी को लेकर सदन में हंगामा हुआ। पक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
  10. कुत्ते को बांधने की बात पर हमला
    बिलासपुर में कुत्ते को बांधने की समझाइश देने पर युवक पर हमला कर दिया गया। दादा-पोती को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था। घायल युवक को सिम्स रेफर किया गया है और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…