Nagpur: खूनी ‘लव ट्रायंगल’, पति के साथ मिलकर पत्नी ने की प्रेमी की बेरहम हत्या; बीच सड़क पर चाकू से गोदा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Nagpur

Nagpur महाराष्ट्र के नागपुर जिले के खापरखेड़ा इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई एक हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत अपने ही प्रेमी की बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सागर वानखेड़े के रूप में हुई है, जो पुणे में नौकरी करता था और होली की खुशियाँ मनाने अपने घर आया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में सोनाली गजभिये और उसके पति राजू गजभिये को गिरफ्तार कर लिया है।

कॉलेज के समय से था प्रेम प्रसंग, शादी के बाद भी जारी था सिलसिला

Nagpur पुलिस जांच में सामने आया कि सोनाली और सागर के बीच कॉलेज के दिनों से ही प्रेम संबंध थे। हालांकि, बाद में सोनाली की शादी राजू गजभिये से हो गई और उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन सागर और सोनाली के बीच संपर्क खत्म नहीं हुआ था। इस बात को लेकर पति राजू और सोनाली के बीच अक्सर विवाद होता था और मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुँचा था। पुणे में काम करने वाला सागर जब होली के लिए अपने गांव सावंगी आया, तो उसने इंस्टाग्राम के जरिए सोनाली से मिलने की इच्छा जताई, जो उसकी मौत का कारण बन गई।

Nagpur सोची-समझी साजिश: पर्स गिराई और फिर कर दिया हमला

Nagpur गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सागर और सोनाली बाइक पर सवार होकर निकले। साजिश के तहत सोनाली अपने साथ घर से चाकू लेकर आई थी। खापरखेड़ा-कोराडी रोड पर कोलार नदी का पुल पार करने के बाद सोनाली ने जानबूझकर अपना पर्स नीचे गिरा दिया। जैसे ही सागर बाइक रोककर पर्स उठाने के लिए झुका, सोनाली ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे पति राजू ने भी सागर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपत्ति

Nagpur वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति-पत्नी मौके से फरार हो गए और घर लौट गए। वे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस की टीम ने उन्हें रास्ते में ही धर दबोचा। कोराडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Read this: Nepal Election Result 2026 : आरएसपी को शुरुआती बढ़त, बालेन शाह ने केपी ओली को पीछे छोड़ा

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान