,

Nepal Election Result 2026 : आरएसपी को शुरुआती बढ़त, बालेन शाह ने केपी ओली को पीछे छोड़ा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nepal Election Result 2026

Nepal Election Result 2026 : काठमांडू: नेपाल में आम चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना जारी है और शुरुआती रुझान देश की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार नई राजनीतिक ताकत बनकर उभरी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Nepal Election Result 2026

Nepal Election Result 2026 : नेपाल निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक एक सीट का अंतिम परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि कई निर्वाचन क्षेत्रों से शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में आरएसपी लगभग 49 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा नेपाली कांग्रेस 7 सीटों पर, सीपीएन-यूएमएल 4 सीटों पर, एनसीपी 2 सीटों पर, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी 1 सीट पर और श्रम संस्कृति पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

Nepal Election Result 2026 : आरएसपी को चुनाव में पहली जीत भी मिल चुकी है। पार्टी की उम्मीदवार रंजू न्यूपाने ने काठमांडू-1 सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने करीब 15 हजार से अधिक वोट हासिल कर नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया। वहीं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रबींद्र मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।

Nepal Election Result 2026 : वहीं प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेन शाह ने भी शुरुआती मतगणना में बढ़त बनाई हुई है। वह पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के नेता केपी शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं। ताजा मतगणना के अनुसार शाह को दस हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं, जबकि ओली चार हजार से कुछ अधिक वोटों पर हैं।

Nepal Election Result 2026 : नेपाल में संसदीय चुनाव के तहत निचले सदन की 165 सीटों के लिए फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के आधार पर मतगणना की जा रही है। देशभर में मतदान लगभग 60 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

शुरुआती रुझानों से यह संकेत मिल रहा है कि इस बार नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों को कड़ी चुनौती मिल सकती है और नई राजनीतिक ताकतें सत्ता के समीकरण बदल सकती हैं।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को