,

US attacks Iranian drone carrier: अमेरिका-ईरान तनाव, समुद्र में ईरानी ड्रोन कैरियर पर अमेरिका ने किया हमला, लगी आग

US attacks Iranian drone carrier

US attacks Iranian drone carrier: अमेरिका और ईरान के बीच समंदर में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरानी ड्रोन कैरियर पर हमला किया है, जिससे उसमें आग भड़क उठी और वह धू-धूकर जल रहा है। अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि वे ईरानी नौसेना को पूरी तरह नष्ट किए बिना पीछे नहीं हटेंगे और ऑपरेशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

US attacks Iranian drone carrier: ईरानी ड्रोन कैरियर पर अमेरिकी हमला

अमेरिकी सेनाओं के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल U.S. Central Command ने जानकारी साझा की कि अमेरिकी सेना ईरानी नेवी को पूरी तरह नष्ट करने के अपने अभियान में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के एयरक्राफ्ट कैरियर के बराबर आकार के ईरानी ड्रोन कैरियर को निशाना बनाया गया और अब उसमें आग लगी हुई है।

US attacks Iranian drone carrier: 20 से ज्यादा ईरानी जहाजों को नष्ट करने का दावा

पिछले दिन अमेरिकी सेना ने कहा था कि उन्होंने ईरानी नौसेना के 20 से अधिक जहाजों को समुद्र की गहराई में भेज दिया है। CENTCOM ने इस लिस्ट में सोलेमानी श्रेणी के युद्धपोत को भी शामिल किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ये कार्रवाई ईरानी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के उद्देश्य से की गई है।

US attacks Iranian drone carrier: ईरान के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे हमले

अमेरिकी सेना ने यह भी कहा कि वे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांड सेंटर, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट्स, और सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाना जारी रखेंगे। अमेरिकी सेना ने कहा कि वे ईरान की तरफ से उत्पन्न होने वाले किसी भी खतरे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

read also: Sukhoi Fighter Jet Crash: असम में भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश, बचाव अभियान जारी

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…