,

Ambikapur: धान उपार्जन केंद्र को लेकर भड़के किसान, NH-43 पर चक्काजाम से थमा अंबिकापुर–रायगढ़ मार्ग

Ambikapur

Report by: Dinesh Gupta, Edit by: Priyanshi Soni

Ambikapur: अंबिकापुर में धान उपार्जन केंद्र मंगारी के सामने किसानों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने अंबिकापुर–रायगढ़ मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को जाम कर जमकर नारेबाजी की।

Ambikapur: राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर लगा लंबा जाम

चक्काजाम के कारण एनएच 43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Ambikapur: चार गांवों के ग्रामीण हुए शामिल

इस चक्काजाम में चार गांवों के ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों का कहना था कि धान उपार्जन केंद्र मंगारी को हटाए जाने के बावजूद पूर्व प्रभारी आजाद सिंह अब भी यहां काम कर रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं।

Ambikapur

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि नियमों के खिलाफ काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें धान उपार्जन में परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

यह खबर भी पढ़ें, Illegal Liquor Seizure: नए साल से पहले आबकारी विभाग की सबसे बड़ी सख्ती, 40 लाख की 300 पेटी शराब जब्त

प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म हुआ आंदोलन

मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…