,

Ambala: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज घायल, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambala

Report by: Kapoor Sahib, Edit by: Priyanshi Soni

Ambala: हरियाणा की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज गिरने से घायल हो गए हैं। हादसे में उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, और डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है।

Ambala

Ambala: चोट के बावजूद विज का जज़्बा कम नहीं

हालांकि विज गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन उनका हौसला अब भी बुलंद है। पट्टियां बंधने के बाद भी वे “चल री सजनी अब क्या सोचे…” गुनगुनाते दिखाई दिए। उनके इस अंदाज़ ने समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।

Ambala: हरियाणा विधानसभा सत्र में उपस्थिति पर सस्पेंस

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। हर बार सदन में अपने बेबाक बयानों और तेवरों से सुर्खियां बटोरने वाले विज इस बार शायद सदन में नहीं दिखेंगे। डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Ambala: राजनीतिक गलियारों में हलचल

विज की गैरमौजूदगी की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष—दोनों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विज स्वास्थ्य लाभ के बाद भी सदन में पहुंच पाएंगे। फिलहाल उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जबकि विज ने अपने अंदाज़ से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है।

Read also: Bangladesh Politics 2026: बांग्लादेश में तारिक रहमान आज लेंगे शपथ, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ओम बिरला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया