,

अल्लू अर्जुन ने नहीं बोला ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ डायलॉग, पुष्पा 2 आने के पहले हुआ बड़ा खुलासा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pushpa 2

Pushpa 2 Dialogue: सुपरस्टार फिल्म पुष्पा 2 आगामी 5 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही फैंस के बीच फिल्म का बज बन गया है। पुष्पा का सीक्वल पार्ट रिलीज होने से पहले फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है। आपने पुष्पा झुकेगा नहीं डायलॉग अवश्य सुना होगा। इस फिल्म के इस फेमस डायलॉग को लेकर एक सच सामने आया है।

फिल्म में नहीं था पुष्पा झुकेगा नहीं वाला डायलॉग

आपको बताते चलें कि, फिल्म के ओरिजिनल वर्जन में अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा’ का फेमस डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ बोला ही नहीं था। जबकि फिल्म का दिलचस्प खुलासा बताता है कि,‘पुष्पा’ के डायलॉग को हिंदी वर्जन में बदलाव किया गया है। ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ ये तेलुगू वर्जन में ‘पुष्पा जाएगा नहीं’ है, लेकिन लिप सिंक करने के लिए इसे बदल दिया गया। लेकिन पुष्पा का यह बदलाव हर किसी को पसंद आया।

एक्टर श्रेयस तलपड़े ने दी आवाज

बता दें कि,पुष्पा के हिंदी वर्जन में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन के किरदार को दमदार आवाज दिया है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। इसे लेकर श्रेयस तलपड़े बताते हैं कि, इस फिल्म पर काम कर रहे थे उन्हें ये नहीं पता था कि ये फिल्म इतना कमाल करेगी,उन्होंने कहा कि फिल्म के रिलीज होते ही इसके डायलॉग इतने ज्यादा फेमस हो गए, हर तरफ रील बन रहे थे लोग उनकी वॉक कॉपी कर रहे थे। बता दें कि, फिल्म के दूसरे पार्ट ने फिल्म की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश