Aligarh: थाने के गेट पर ‘चप्पल कांड’, महिला ने 52 सेकंड में युवक पर बरसाईं 21 चप्पलें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aligarh

Aligarh उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से कानून को हाथ में लेने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। थाना गंगीरी के ठीक सामने एक महिला ने बीच सड़क पर एक युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस कोतवाली के गेट के पास हुई और तमाशबीन बने लोग इसका वीडियो बनाते रहे।

चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप

Aligarh मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की जड़ महिला के चरित्र पर लगाए गए आरोप हैं। पीड़ित महिला का दावा है कि गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से उसके बारे में अनर्गल बातें फैलाकर उसे बदनाम कर रहा था। इसी की शिकायत दर्ज कराने महिला अपने पति के साथ रविवार को थाने पहुँची थी। प्रार्थना पत्र देकर जैसे ही वे बाहर निकले, आरोपी युवक चौराहे पर दिखाई दे गया, जिसे देखकर महिला का गुस्सा फूट पड़ा।

पति ने पकड़ा, पत्नी ने की धुनाई

Aligarh सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 52 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला के पति ने युवक को दबोच रखा है, जबकि महिला उस पर चप्पलों और लातों की बौछार कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला ने महज एक मिनट के भीतर युवक को 21 बार चप्पलों से पीटा। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। बाद में पुलिसकर्मियों ने दखल देकर मामला शांत कराया।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई

Aligarh हालांकि मामला थाने की दहलीज पर हुआ था, लेकिन कानून को हाथ में लेने के कारण पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने युवक और महिला के पति को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग (धारा 151) के तहत चालान कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी सड़क पर मारपीट करने का अधिकार नहीं है; शिकायत मिलने पर कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read this: Singrauli: बेटे के वियोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, 50 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ी बेबस माँ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,

Gariaband Medicine Dump Case: गरियाबंद में सड़क किनारे मिला सरकारी दवाइयों का जखीरा

Gariaband Medicine Dump Case: मैनपुर क्षेत्र की आमानाला नदी के नीचे मिली

Ram Navami Festival Bhilai: भिलाई में 1100 से अधिक ध्वजवाहकों का सम्मान

Ram Navami Festival Bhilai: 41वें वर्ष में प्रवेश, श्रीराम चौक खुर्सीपार मैदान

Toxic: कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में संजीदा शेख की एंट्री, 19 मार्च को होगी रिलीज

Toxic: कन्नड़ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स'

Kathmandu के पास त्रिशूली नदी में देर रात बस हादसा, 18 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल के काठमांडू से करीब 90 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... CG: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: भोपाल के स्नूकर क्लब