दारूबाज सेक्रेटरी: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो लाडली बहना योजना से हटवा दिए नाम, 5 महीने से आर्थिक हालात खराब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

मुरैना: महिलाओ को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है। सरकारी नुमाइंदों की मनमर्जी के चलते कुछ महिलाये न सिर्फ इस योजना से बंचित रह गई है, बल्कि इसका लाभ लेने के लिए वे महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी काट रही है। ऐसा ही एक मामला आज कलेक्टर की जनसुनवाई में सामने आया है। यहां पर कैलारस जनपद के अंतर्गत आने वाली गोल्हारी पंचायत की कुछ महिलाये पंचायत सेक्रेटरी की शिकायत लेकर पहुंची। महिलाओं का आरोप है कि, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पंचायत सचिव ने लाडली बहना योजना से उनके नाम हटवा दिए है। पांच महीने से पैसे नहीं मिलने की बजह से उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले की कैलारस जनपद के अंतर्गत आने वाली गोल्हारी गांव निवासी वर्षा कुशवाह, कस्तूरी कुशवाह तथा कैलाशी कुशवाह आज शिकायती आवेदन लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंची। महिलाओ ने बताया कि, जब से सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की थी, उनको निरंतर इस योजना का लाभ मिलता आ रहा था। विगत 5 महीने पहले पंचायत सेक्रेटरी अरविंद ने शराब के लिए उनसे 2-2 हजार रुपये की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर उसने हमारे नाम लाडली बहना योजना से हटवा दिए। इसके बाद उनको पैसे मिलना बंद हो गए। उन्होंने पुनः अपने नाम जुड़वाने के लिए पंचायत सचिव से बात की तो वह पैसे मांग रहा है। लाडली बहना योजना की क़िस्त नहीं मिलने से हमारे आर्थिक हालात खराब हो गए है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध