ऐश्वर्या राय बच्चन का साई भक्ति अंदाज़: PM मोदी के पैर छूकर जीता सबका दिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Aishwarya Rai Bachchan's Sai devotion style Won everyone's heart by touching PM Modi's feet

by: vijay nandan

पुट्टपर्थी: आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में मंगलवार को श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने संबोधन से सभी का दिल जीत लिया। मंच से बोलते हुए उन्होंने प्रेम, सेवा और मानवता को साई बाबा का मूल संदेश बताते हुए कहा कि “सभी से प्रेम करो, सभी की सेवा करो। जाति एक है मानव जाति। धर्म एक है प्रेम का धर्म। भाषा एक है हृदय की भाषा। उन्होंने कहा कि सत्य साई बाबा का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना सौ साल पहले था।

इसी दौरान कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर उनका सम्मान करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स उनके इस विनम्र व्यवहार की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

अपने भाषण में ऐश्वर्या ने PM मोदी का धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आज यहां उपस्थित होना इस समारोह को और भी विशेष बनाता है। उनकी उपस्थिति हमें साई बाबा की उन शिक्षाओं की याद दिलाती है, जिनमें मानव सेवा को ईश्वर सेवा का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सत्य साई बाबा ने जीवन में अनुशासन, भक्ति, समर्पण, दृढ़ संकल्प और विवेक को अपनाने पर जोर दिया था। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय बच्चन बचपन से ही सत्य साई बाबा से जुड़ी रही हैं और वे सत्य साई बाल विकास कार्यक्रम की छात्रा रह चुकी हैं।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से