Agriculture Cabinet : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को पहली ‘कृषि कैबिनेट’ मीटिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agriculture Cabinet

Agriculture Cabinet : होली के पावन पर्व में किसानों को मिलेंगी विशेष सौगातें

Agriculture Cabinet : मध्यप्रदेश में विकास की नई दिशा तय करने के लिए विजनरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में समर्पित किया है। इस पहल का उद्देश्य अन्नदाताओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना तथा कृषि को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Agriculture Cabinet : जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली “कृषि कैबिनेट” का आयोजन

इसी क्रम में 2 मार्च को जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली बार “कृषि कैबिनेट” का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक बैठक में कृषक कल्याण, कृषि को उद्योग से जोड़ने तथा किसानों की आय वृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण और विकासोन्मुख निर्णय लिए जाएंगे।

Agriculture Cabinet : किसानों को होली के पावन पर्व पर विशेष सौगात भी प्रदान की जाएगी

राज्य के 17 विभाग पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग सहित अन्य सभी विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए किसानों की समृद्धि के लिए “बगीचे से लेकर बाजार तक” की व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की समग्र व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।वहीं, मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के किसानों को होली के पावन पर्व पर विशेष सौगात भी प्रदान की जाएगी।

Agriculture Cabinet : किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले विकास कार्यों और नवाचारों को सतत प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 2 मार्च को बड़वानी पहली “कृषि कैबिनेट” का आयोजनकी गई है, जिसका उद्देश्य उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की समग्र व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

आज मध्यप्रदेश में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले विकास कार्यों और नवाचारों को सतत प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ताकि कृषि क्षेत्र में स्थायी प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके और प्रदेश के किसान और गांव वैश्विक स्तर पर समृद्धि और विकास का सशक्त उदाहरण बनें।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,