Agra News: फेसबुक लिंक के लालच में महिला से 5.95 करोड़ की साइबर ठगी – फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप के जरिए रकम उड़ाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Agra News

Agra News: आगरा में फेसबुक पर आए एक इन्वेस्टमेंट लिंक पर क्लिक करना महिला को बेहद भारी पड़ गया। लिंक पर टैप करते ही उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां कथित “उच्च मुनाफा” दिखाकर अलग-अलग बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट ऐप डाउनलोड कराए गए। इन ऐप्स के जरिए महिला से 5.95 करोड़ रुपए ठग लिए गए। पीड़िता पूनम तिवारी ने साइबर थाने में FIR दर्ज करा दी है।

Agra: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 5.95 करोड़ की ठगी, फर्जी ऐप्स के जरिए महिला को  बनाया शिकार - Swadesh News

कैसे हुई ठगी

सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली पूनम तिवारी को फेसबुक पर निवेश में अधिक लाभ का एक लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही एसबीआई सिक्योरिटीज, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एसडीएएमसी नाम से तीन ऐप डाउनलोड करवाए गए।
24 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच महिला ने HDFC, Axis, PNB समेत चार बैंक खातों से कुल 5.95 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए।

बाद में ऐप पर कृत्रिम रूप से “प्रॉफिट” भी दिखाया गया। लेकिन रकम निकालने पर तथाकथित मैनेजमेंट फीस और रिफंड चार्ज की मांग की गई। महिला ने वह रकम भी जमा कर दी, पर पैसा फिर भी रिफंड नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला और 1 दिसंबर को FIR दर्ज कराई।

ऐसे बचें साइबर फ्रॉड से

1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें
फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप पर आए किसी भी हाई-प्रॉफिट वाले लिंक से दूर रहें।

2. अनवेरिफाइड ऐप कभी डाउनलोड न करें
किसी अजनबी या ग्रुप पर आए बैंकिंग/इन्वेस्टमेंट ऐप पर भरोसा न करें।

3. बैंक डिटेल और OTP किसी को न दें
कोई भी असली बैंक OTP, PIN या अकाउंट डिटेल नहीं मांगता।

4. त्वरित और भारी मुनाफे पर शक करें
5–10 गुना प्रॉफिट दिखाना हमेशा 100% फ्रॉड की निशानी है।

5. व्हाट्सऐप ग्रुप वाली निवेश सलाह पर भरोसा न करें
ऐसे ज्यादातर ग्रुप फर्जी होते हैं, स्क्रीनशॉट और प्रॉफिट भी नकली होते हैं।

6. बैंक ट्रांजैक्शन अलर्ट ऑन रखें
कोई संदिग्ध लेन-देन दिखे तो तुरंत बैंक को सूचित करें।

7. फ्रॉड होते ही तुरंत रिपोर्ट करें
90 मिनट के भीतर शिकायत करें – हेल्पलाइन: 1930 या cybercrime.gov.in

8. सोशल मीडिया पर अपनी जानकारी सीमित रखें
फ्रॉड गैंग आपकी प्रोफाइल से डेटा लेकर निशाना बनाते हैं।

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

IND- AFG: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Dolomite Mining: सक्ती जिले के ग्राम पंचायत झालरौदा में प्रस्तावित डोलोमाइट खदान

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: