शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज इन शेयरों से हो सकती है कमाई, जिंदल स्टेनलेस और आईटीआई पर निवेशकों की नजर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज इन शेयरों से हो सकती है कमाई, जिंदल स्टेनलेस और आईटीआई पर निवेशकों की नजर

लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बना रहा। साथ ही अमेरिका के केंद्रीय बैंक की नीतिगत बैठक से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिससे बाजार धारणा कमजोर हुई।

बंबई शेयर बाजार का तीस शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 609.68 अंक यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 85,102.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 836.78 अंक तक टूटकर 84,875.59 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
वहीं, राष्ट्रीय शेयर बाजार का पचास शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 225.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 25,960.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 294.20 अंक टूटकर 25,892.25 तक फिसल गया था।

इन कंपनियों के शेयरों में दर्ज की गई तेज गिरावट

Sensex flat, Nifty at 25,879; what's next for the stock market? -  BusinessToday

सेंसेक्स में शामिल कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इनमें प्रमुख रूप से
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इटर्नल, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाइटन, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और भारती एयरटेल के शेयर शामिल रहे।

इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

गिरते बाजार में कुछ शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। इनमें टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर शामिल रहे।

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी, बना तेजी का संकेत

What is the share market? Types and Importance of share market? -

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में इस समय मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, वे इस प्रकार हैं:
लेटेंट व्यू एनालिटिक्स, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी, थ्री एम इंडिया, होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया, जिंदल स्टेनलेस, आईटीआई और ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया।

इन सभी शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर पार कर लिया है, जिससे इनमें आगे भी तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।

इन शेयरों में मंदी का खतरा, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

तकनीकी संकेतक एमएसीडी के अनुसार कुछ शेयरों में अब मंदी के संकेत मिलने लगे हैं। इनमें कायन्स टेक्नोलॉजी, इंटरग्लोब एविएशन, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र, होनासा कंज्यूमर, एजिस वोपाक टर्मिनल्स, डेटा पैटर्न्स इंडिया और इंजीनियर्स इंडिया शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन शेयरों में फिलहाल गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के

Jamtara Court Bomb Threat: जामताड़ा सिविल कोर्ट को ड्रोन से उड़ाने की धमकी

Jamtara Court Bomb Threat: धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

Moradabad : खाकी खामोश, विधायक का बेटा बेखौफ? डॉक्टर लक्ष्मण ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Report: Danveer Moradabad उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हाई-प्रोफाइल मामला प्रकाश

Transport Warehouse Safety: मधुपुर में ट्रांसपोर्ट गोदाम बन रहे खतरे का सबब

Transport Warehouse Safety: आवासीय इलाकों में गोदाम, लोगों में बढ़ी दुर्घटना की

Bokaro Court Bomb Threat: बोकारो सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bokaro Court Bomb Threat: मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस और

New Delhi मिडिल ईस्ट संकट: भारत में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लागू

New Delhi मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और इजरायल-ईरान

Commercial Gas Cylinder Supply: कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

Commercial Gas Cylinder Supply: छत्तीसगढ़ में जरूरत के अनुसार पर्याप्त गैस सिलेंडर

Mahanadi Water Dispute: महानदी जल विवाद को लेकर न्यायाधिकरण टीम का चंद्रपुर दौरा

Mahanadi Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट के जज सहित न्यायाधिकरण टीम करेगी समीक्षा

Well Rescue Operation: सक्ती में कुएं में गिरे 55 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

Well Rescue Operation: देर रात कुएं में गिरा व्यक्ति, सुबह ग्रामीणों ने