दीपावली के बाद बहनों को हर महीने देंगे 1500 रुपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
After Diwali, sisters will be given 1500 rupees every month: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंगरौली प्रदेश का सीमावर्ती, खनिज सम्पन्न और सर्वप्रिय जिला है। सिंगरौली को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। अगले साल से यहां पढ़-लिखकर डॉक्टर निकलेंगे। आज प्रदेशभर के 94 हजार 234 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की गई है। इसमें 60 प्रतिशत छात्राएं और 40 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। राज्य सरकार जनजातीय अंचल में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। बीते 2 साल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 15 हजार से अधिक स्कूटी बांटी गई हैं। हमारी सरकार सबके चतुर्दिक विकास के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को सिंगरौली जिले के सरई गांव में महिला सशक्तिकरण तथा जनजातीय गौरव सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। कुछ दिनों बाद 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है, इस दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल सहित बच्चों की सुविधा से जुड़े निर्माण कार्यों का एक साथ लोकार्पण होगा। शासकीय स्कूलों के बच्चों को साइकिल, ड्रेस और किताबों का वितरण भी किया जाएगा। भागवत गीता से मध्यप्रदेश का संबंध है। वृंदावन ग्राम बनाकर भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता को जीवंत करना है। बच्चे पढ़ाई करके कहीं भी जाएं, पर अपने गरीब मित्र को न भूलें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपक्षी दल की सरकार के समय प्रदेश में बेटे-बेटियों के लिंगानुपात में बड़ा अंतर था। हमारी सरकार में लाड़ली बेटी जन्म से ही लखपति हो, इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश से हुई। बेटियाँ जब 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगी, तो सरकार की ओर से उन्हें एक-एक लाख रुपए से अधिक राशि दी जाएगी। राज्य सरकार लाड़ली बहनों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को और अधिक सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। पहले प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय मात्र 11 हजार थी, लेकिन अब हमारी सरकार के प्रयासों से यह 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से पहले सभी पात्र बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में भेजी जाएगी। दीपावली के बाद हम प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए महीना देंगे। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों के हाथ में पैसा रहे तो घर ठीक से चलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों के सम्मान और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमने रानी दुर्गावाती और राजा भभूत सिंह की स्मृति में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित की है। श्रीअन्न खरीदने पर किसानों को एक हजार रूपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि दी जा रही है। किसानों से 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल में गेंहू की खरीद की गई जो देश में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 27 हजार करोड़ से अधिक की बजट राशि महिलाओं को समर्पित की है। लाड़ली बहना योजना के लिए 18 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान रखा है। आज प्रदेश में 51 लाख से अधिक लाड़ली बेटियां पंजीकृत हैं इनमें से 12 लाख 99 हजार बेटियों को 672 करोड़ की छात्रवृ्त्ति दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 62 लाख बहनों के 5 लाख स्व-सहायता समूहों को राज्य सरकार सशक्त करने के लिए धनराशि दे रही है। प्रदेश की बहनों को नगर पालिका, नगर निगम और पंचायत चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। अगले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बहनों को 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने में हमने कोई कमी नहीं रखी है। हमारी सरकार में प्रदेश के 4 जिलों में महिला अधिकारी जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रही हैं। राज्य सरकार गरीब से गरीब के जीवन में सबेरा लाने का कार्य कर रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू किया गया है। संपत्ति की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट देने से आज 45 प्रतिशत रजिस्ट्री बहनों के नाम पर हो रही हैं। यह हमारी पहल का ही सुखद परिणाम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लिए राज्य सरकार नेक-नीयत और विशेष भावना से कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सिंगरौली की कुल आबादी में 39 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति है, इनमें से 5 लाख को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार की भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना से जनजातीय वर्ग को बड़ी मदद मिली है। प्रधानमंत्री जन-मन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का लाभ भी जनजातीय वर्ग को दिया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें फसलों का समुचित मूल्य देने के लिए संकल्पित है।

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरई में कहा कि सिंगरौली में भरपूर कोयला एवं अन्य खनिज संपदा उपलब्ध है। यहां 4 लेन सड़क बनाई जाएगी। माडा अस्पताल को अपग्रेड कर सीएचसी बनाया जाएगा। सरई में उपखंड कार्यालय, बरगवा-परसवा में 52 किलोमीटर लंबी 4 लेन सड़क बनाई जायेगी। सरई में 100 बेड के नये अस्पताल की स्थापना के लिए सर्वे कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली को हवाई सेवा से भी जोड़ा गया है। हमारी सरकार ने जरूरतमंदों को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई है। मृत्यु के बाद शव को अस्पताल से घर तक छोड़ने के लिए सभी जिलों में शव वाहन की सुविधा शुरू की जा रही है। राज्य सरकार ने देहदान/अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने का निर्णय किया है। अंगदान से किसी दूसरे जरुरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय गौरव सम्मेलन में शासकीय योजनाओं से लाभान्वित जनजातीय वर्ग के चार व्यक्तियों श्री महाबली सिंह, श्री शंकर सिंह पनिका, श्री वंश बहादुर सिंह और श्री दयाल सिंह का मंच से सम्मान किया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री तथा सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, क्षेत्रीय सांसद श्री राजेश मिश्रा, विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक श्री विश्ममित्र पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सिंगरौली को मिली 503 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरई में हुए सम्मेलन से सिंगरौली जिले को 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 निर्माण कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 104 करोड़ 67 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 398 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपए की लागत के 34 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल चकरिया के नवनिर्मित भवन, विद्युत सब स्टेशन हरफरी, संदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल भवन हिरवाह का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 8 सड़कों में डामरीकरण का कार्य, कालेज भवन बरगवां, लोक सेवा केन्द्र माड़ा और सरई तथा आयुष विंग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 34 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने 11 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में 400 बिस्तर के अस्पताल भवन, एकल नलजल योजनाओं, नगर निगम सिंगरौली में सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधानसभा क्षेत्र चितरंगी के 13, विधानसभा सिंगरौली के 25, विधानसभा देवसर के 15 तथा विधानसभा धौनी के एक निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी इसी सम्मेलन के जरिए किया।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने की जनसुनवाई

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर एवं आयोग

संसदीय राजभाषा समिति ने मध्यप्रदेश में हिंदी से एमबीबीएस कोर्स संचालन की सराहना की

संसदीय राजभाषा समिति ने मध्यप्रदेश में हिंदी माध्यम से संचालित चिकित्सा शिक्षा

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने की जनसुनवाई

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री हंसराज गंगाराम अहीर एवं आयोग

संसदीय राजभाषा समिति ने मध्यप्रदेश में हिंदी से एमबीबीएस कोर्स संचालन की सराहना की

संसदीय राजभाषा समिति ने मध्यप्रदेश में हिंदी माध्यम से संचालित चिकित्सा शिक्षा

बोकारो: मोहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

बोकारो, 4 जुलाई 2025मोहर्रम त्योहार को लेकर बोकारो जिला पुलिस पूरी तरह

हजारीबाग में 4 से 8 जुलाई तक निषेधाज्ञा लागू, मोहर्रम पर प्रशासन सतर्क

रिपोर्ट: रूपेश कुमार दास | स्थान: हजारीबाग | 4 जुलाई 2025हजारीबाग में

जामताड़ा: बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर चला पुलिस का डंडा

संवाददाता: रतन कुमार मंडलअब अगर आप जामताड़ा में बिना हेलमेट के बाइक

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत

मधुपुर, देवघर | 4 जुलाई 2025 मधुपुर में 78 किसानों के बीच

अंबा प्रसाद: घोड़े से विधानसभा तक का सफर और ईडी की छापेमारी के बीच छाया एक नाम

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दासझारखंड की राजनीति में अंबा प्रसाद एक ऐसा नाम

कटकोना कॉलरी में पीने के पानी का बड़ा संकट

ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई हो रहा 'काला ज़हर' एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र की

कटघोरा : बांकीमोंगरा बिजली ऑफिस के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात लाश

कटघोरा, 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूजकोरबा जिले के कटघोरा अंतर्गत बांकीमोंगरा

विक्रमोत्सव 2025 को मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव

चिरमिरी: नए भवन में डीएवी स्कूल की प्री-प्राइमरी कक्षाओं का शुभारंभ

स्थान: एमसीबी/छत्तीसगढ़ | दिनांक: 4 जुलाई 2025 | संवाददाता: अविनाश चंद्रकोयलांचल नगरी

गरियाबंद: तेंदुआ अपने शावकों संग कैमरे में हुआ कैद

गरियाबंद, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: लोकेश्वर सिन्हाछत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के

दुर्ग: ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में सौरभ आहूजा की तलाश

दुर्ग, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: विष्णु गौतमऑनलाइन बेटिंग एप घोटाले की

कटघोरा: तेज बहाव में बहा रेलवे ट्रैक का मजदूर

24 घंटे बाद भी नहीं मिला शव कटघोरा, 4 जुलाई 2025 |

दुर्ग: पैसे के विवाद में शिक्षक का अपहरण, सभी आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूजछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरी

भानुप्रतापपुर: आंगनबाड़ी जा रहे बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, चार घायल

भानुप्रतापपुर, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: अभिषेक सिंहभानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम खोरा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ-तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

सात मवेशी और वाहन जब्त जांजगीर-चांपा, 4 जुलाई 2025 | रिपोर्ट: देवेंद्र

गोड़बहल: राज्यपाल रामेन डेका ने लगाया नीम का पौधा

महासमुंद, छत्तीसगढ़ | 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूजछत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन

राज्यपाल रामेन डेका का पिथौरा दौरा

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश छत्तीसगढ़ के

जशपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

जशपुर, 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूजछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक

मेघा में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि

मगरलोड, 4 जुलाई 2025 | संवाददाता: किसन विश्वकर्मा (मो. 7772000624)ग्राम पंचायत मेघा

ग्वालियर: नर्सिंग कॉलेजों का मायाजाल, सीबीआई जांच के बाद भी नहीं थमा खेल, मान्यता के लिए फिर शुरू हुई जोड़-तोड़

रिपोर्टर: अरविंद चौहान, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नर्सिंग