,

बोकारो: मोहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

Bokaro: Flag march on Muharram, police appeals to people to maintain peace

बोकारो, 4 जुलाई 2025
मोहर्रम त्योहार को लेकर बोकारो जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क और अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में निकाला गया मार्च

फ्लैग मार्च का नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने किया।
यह मार्च सिटी थाना क्षेत्र, माराफारी और बालीडीह थाना इलाकों में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

डीएसपी आलोक रंजन ने इस मौके पर कहा:

“यह फ्लैग मार्च शांति और सौहार्द का संदेश देने के लिए निकाला गया है।
हम चाहते हैं कि मोहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।
अगर कोई भी कानून व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

लोगों को किया गया जागरूक

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें त्योहार के दौरान सावधानी और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सामंजस्य बनाए रखने का आग्रह भी किया।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…