,

दुर्ग: पैसे के विवाद में शिक्षक का अपहरण, सभी आरोपी गिरफ्तार

Durg: Teacher kidnapped over money dispute, all accused arrested

दुर्ग, 4 जुलाई 2025 | ब्रेकिंग न्यूज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शासकीय शिक्षक को पैसे के पुराने लेनदेन के विवाद को लेकर अपहरण कर लिया गया। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शिक्षक को सकुशल छुड़ा लिया।

स्कूल में घुसकर शिक्षक की पिटाई, फिर अपहरण

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक के स्कूल में घुसे और पहले उसकी पिटाई की, फिर जबरन कार में बैठाकर उसे अगवा कर लिया। इस पूरी घटना में एक महिला समेत चार लोग शामिल थे। अपहरण की यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बोरी थाना पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को धर दबोचा। अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।

पुराना आर्थिक विवाद बना कारण

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और शिक्षक के बीच पैसे का पुराना लेनदेन चल रहा था, जो विवाद का कारण बना। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…