,

अवैध बोर खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Administration's strict action on illegal bore mining

बिना अनुमति खनन कर रही गाड़ी जब्त

रिपोर्ट: संजू जैन, बेमेतरा

बेमेतरा, 28 मई — जिले में अवैध बोर खनन पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई की है। विकासखंड बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद में बिना अनुमति चल रहे बोर खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और अवैध खनन कार्य को मौके पर ही रुकवाया गया।

प्रशासन ने बिना अनुमति के बोर खनन कर रहे वाहन को जप्त कर बेमेतरा सिटी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध बोर खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की सख्ती के चलते अब बगैर अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का बोर खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आगे की प्रक्रिया जारी

अवैध बोर खनन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि जिले में भू-जल दोहन को लेकर बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की