,

सरगांव में रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

Administration tightens its grip on sand mafia in Sargaon

रिपोर्ट- सुधेश पांडेय

सरगांव में रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, भारी मशीनरी और वाहन जब्त

मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 चेन माउंटेन मशीन, 07 हाइवा और 02 ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह संयुक्त कार्रवाई राजस्व विभाग, खनिज विभाग और पुलिस विभाग की टीम द्वारा की गई।

अधिकारियों को सूचना मिली थी कि सरगांव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। इस पर टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से भारी मात्रा में खनन कार्य में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई वाहन चालक भागने में सफल रहे।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रेत माफियाओं के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन अब जब्त किए गए वाहनों की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…