,

8 छक्के लगाकर अभिषेक ने युवराज को छोड़ा पीछे

Abhishek left Yuvraj behind by hitting 8 sixes

अभिषेक का धमाका: ईडन गार्डन्स में छक्कों की बरसात

कोलकाता: जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को कई लोगों ने करियर खत्म मान लिया था। लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने 46 गेंदों में शतक जड़कर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। हालांकि, बीते कुछ समय से उनका प्रदर्शन फीका पड़ गया था, और लगातार फेल होने के कारण टीम में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन बुधवार रात इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक ने अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया।

8 छक्कों के साथ युवराज को छोड़ा पीछे

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 232.35 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 79 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 24 वर्षीय इस बाएं हाथ के ओपनर ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। उन्होंने मैच में 8 छक्के लगाए, जबकि युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे।

भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी (IND vs ENG)

गेंदखिलाड़ीमैदानसाल
12युवराज सिंहडरबन2007
20अभिषेक शर्माकोलकाता2025
27केएल राहुलमैनचेस्टर2018

बाउंड्रीज से जुटाए 86.07% रन

टी-20 इंटरनेशनल में भले ही अभिषेक शर्मा के नाम एक शतक दर्ज हो, लेकिन 34 गेंदों में 79 रन की यह पारी बेहद खास थी। उन्होंने अपने कुल स्कोर का 86.07% हिस्सा बाउंड्रीज से बनाया। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 118 रनों की पारी में 91.53% रन बाउंड्रीज से बनाए थे। इस पारी में अभिषेक ने हर तरह के शॉट खेले, जिसमें फ्लिक, अपरकट और सीधे बाउंड्री पर लगाए गए शॉट शामिल थे।

जीवनदान का उठाया पूरा फायदा

पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए इंग्लैंड से मैच छीन लिया। उन्होंने 34 गेंदों पर 8 छक्के और 5 चौके लगाए और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। तिलक वर्मा (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिए उन्होंने 84 रनों की साझेदारी की। 29 रन के स्कोर पर आदिल रशीद ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया, जिसका अभिषेक ने पूरा फायदा उठाते हुए टीम को 43 गेंद शेष रहते जीत दिलाई।

ये भी पढ़िए: BHOPAL: संस्कृत के स्वर में क्रिकेट का ‘संग्राम’

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…