,

झांसी के समथर कस्बे में युवक की पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: शुभम त्रिपाठी

झांसी जनपद के समथर कस्बे में मामूली कहासुनी एक बड़ी घटना में तब्दील हो गई, जब कुछ युवकों ने एक युवक की सरेराह पिटाई कर दी।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। समथर के टूटागढ़ा मोहल्ला निवासी विक्की गुर्जर ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर बैठा था, तभी कुछ युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विक्की ने विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है और पहले से ही उसे निशाना बनाया जा रहा था।

मारपीट की सूचना विक्की ने तत्काल डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को आता देख आरोपी युवक भाग निकले। पीड़ित विक्की गुर्जर ने इसके बाद समथर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हो गई।

समथर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर दो नामजद युवकों सहित कुल 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया