,

झाड़-फूंक के नाम पर युवती की दर्दनाक मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार

A young woman died a painful death in the name of exorcism, the accused woman was arrested

राजिम क्षेत्र के ग्राम सुरसाबांधा से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां झाड़-फूंक और कथित धर्मांतरण के नाम पर इलाज कर रही एक महिला के कारण युवती की मौत हो गई। मृत युवती की पहचान महासमुंद जिले के ग्राम पचेड़ा निवासी योगिता सोनवानी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुरसाबांधा निवासी ईश्वरी साहू, जो ईसाई धर्म की अनुयायी है, गरीब तबके के लोगों को बहला-फुसलाकर अपने घर में प्रार्थना सभा और मालिश के ज़रिए झाड़-फूंक कर इलाज करती थी। बताया जा रहा है कि ईश्वरी साहू मरीजों को धर्मांतरण के लिए भी प्रेरित करती थी।

पिछले तीन माह से योगिता सोनवानी का इलाज उसी के घर में किया जा रहा था। कल रात, जब युवती के परिजन उससे मिलने पहुंचे, तो वह मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तुरंत राजिम थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल भिजवाया।

डॉक्टरों ने पुष्टि की कि युवती की मौत कुछ घंटे पूर्व हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि आरोपी महिला इलाज के नाम पर युवती की पीठ पर चढ़कर जोर-जोर से मालिश करती थी, जिससे उसकी सभी पसलियों की हड्डियां टूट गई थीं और इसी कारण उसकी मृत्यु हुई।

राजिम पुलिस ने आरोपी महिला ईश्वरी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला इलाज के नाम पर अंधविश्वास फैला रही थी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही थी।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है, और प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे फर्जी झाड़-फूंक के नाम पर चल रहे अवैध प्रकरणों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

घटना की जांच जारी है और पुलिस अन्य तथ्यों की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…