कोरबा में संदिग्ध हालातों में महिला की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A woman died of burn injuries under suspicious circumstances in Korba, police started investigation

कोरबा | उमेश डहरिया
कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पोड़ीबहार इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अकेलेपन में मौत की कहानी?

घटना की सूचना महिला के पति ने पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। तभी आग में झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

मां ने जताई अनभिज्ञता, मांगा न्याय

मृतका की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें बेटी की शादी की कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही उन्होंने बेटी की मौत को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच

सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की