,

मध्यप्रदेश में 31 मई को लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

A new chapter of development and cultural renaissance will be written in Madhya Pradesh on May 31

मध्यप्रदेश के लिए 31 मई का दिन एक ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री श्री मोदी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी 483 करोड़ से बने 1271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की पहली किश्त का अंतरण भी करेंगे

महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन

प्रधानमंत्री श्री मोदी इस महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करेंगे। इसके साथ ही आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कलाकर को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

इंदौर मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री श्री मोदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। यह 6 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो यलो लाइन का हिस्सा है जिसमें 5 स्टेशन शामिल हैं। देश के स्वच्छतम शहर इंदौर को एक आधुनिक, प्रदूषण-मुक्त और तेज यातायात सुविधा से सुसज्जित करेगा।

दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री श्री मोदी दतिया एवं सतना में नवनिर्मित एयरपोर्ट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दतिया एयरपोर्ट 60 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है और यह धार्मिक नगरी को देशभर से बेहतर रूप से जोड़ेगा। सतना एयरपोर्ट, 37 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। यह एयरपोर्ट विन्ध्य क्षेत्र के पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र को नई उड़ान देगा।

नमामि क्षिप्रा परियोजना के अंतर्गत 778 करोड़ के घाटों और कार्यों का भूमि-पूजन

प्रधानमंत्री श्री मोदी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घाटों का वर्चुअल भूमि-पूजन करेंगे। इसके साथ ही 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के बैराज, स्टॉप डैम और वेटेड कॉजवे निर्माण कार्य भी शुरू होंगे। यह कार्य धार, उज्जैन, इंदौर, देवास और अन्य जिलों में किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी इसी दिन भोपाल से वर्चुअली उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व 2028 के लिए निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा ₹778.91 करोड़ की लागत से घाट निर्माण का भूमि-पूजन किया जाएगा। यह निर्माण शनि मंदिर से लेकर नागदा बायपास तक 29 किलोमीटर लंबाई में होगा। ये सभी संरचनाएं क्षिप्रा और कान्ह नदियों के जल प्रवाह को बनाए रखने में सहायक होंगी।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन सभी आयोजनों में उपस्थित रहेंगे।

31 मई, 2025 को मध्यप्रदेश सामाजिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए युग में प्रवेश करेगा। यह दिन देवी अहिल्याबाई की प्रेरणा से महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की एक भव्य झलक प्रस्तुत करेगा। सम्मेलन से प्रदेश की लगभग 2 लाख नारी शक्ति की सहभागिता होगी।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा