,

चार्टेड बस और ट्रॉले की हुई भीषण टक्कर, एक की मौत और चार घायल

खरगोनः जिले में एक भीषण हादसें में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि खरगोन से 12 किलोमीटर दूर कसरावद रोड स्थित निमगुल पर चार्टेड यात्री बस और ट्रॉले में भिंड़त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को किया जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे इंदौर जा रही चार्टेट बस और ट्रॉले की टक्कर हो गई। इसमें चंद्र सिंह पुत्र भीम सिंह 50 निवासी गौरीधाम खरगोन, अल्ताफ पुत्र छोटे 42 निवासी ऋषि का नगर खरगोन, धर्मेंद्र पुत्र सत्यनारायण लक्ष्मी नगर इंदौर 43, श्याम पुत्र रामेश्वर डाबर 23 निवासी सुरपाला खरगोन घायल हो गए। जबकि नारायण पुत्र धूलजी खजुरीक 42 निवासी राजगढ़ की मौत हो गई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों के मुताबिक ट्रालॉ चालक गलत साइड से आ गया था। इसके चलते टक्कर हुई।

सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार….यह भी पढ़े

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…