मुजफ्फरनगर में बर्थडे पार्टी बनी हुड़दंग, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A birthday party turned into a riot in Muzaffarnagar, and the police took strict action.

तीन युवक गिरफ्तार, कार और बाइक जब्त

मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बर्थडे पार्टी के जश्न में हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला फुगाना थाना क्षेत्र के लोई सराय गांव का है, जहां गुरुवार रात कुछ युवकों ने सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया और जुलूस में गाड़ियों से सायरन बजाए।

जानकारी के अनुसार, लोई इलाके में एक युवक के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया, जिसमें कई युवक बाइक और कार लेकर सड़कों पर निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने बेतरतीब ढंग से गाड़ियों से सायरन बजाया और बीच सड़क पर हुड़दंग मचाया। जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।

फुगाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन युवकों, मौनीस, बिलाल और सारिक, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

इसके अलावा, पुलिस ने हुड़दंग में इस्तेमाल की गई ब्लैक कार और दो बाइकों को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह का अनुशासनहीन व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फुगाना थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर और भी युवकों की पहचान की जा रही है, और जिनकी पुष्टि होगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के उत्सव में कानून का उल्लंघन न करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी