,

ग्वालियर में गेम जोन में मारपीट, स्टील रॉड से युवक घायल

BY: Yoganand Shrivastva

सिटी सेंटर के फनडून कैफे (गेम जोन) में बुधवार शाम गेम खेलने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

इस दौरान एक युवक ने स्टील की रॉड से दूसरे युवक के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया।

वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल युवकों की पहचान में लगी है। अभी तक किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…