,

रामानुजगंज में अधूरा एनीकट बना मौत का जाल, मछली पकड़ते हुए युवक की बहकर मौत

रामानुजगंज में अधूरा एनीकट बना मौत का जाल, मछली पकड़ते हुए युवक की बहकर मौत

Reporter: Sunil Kumar Thakur, Edit By: Mohit Jain

जिले के एक अधूरे एनीकट ने एक बार फिर जान ले ली। मछली पकड़ने के दौरान 25 वर्षीय युवक बह गया और उसका कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर युवक की तलाश में जुटे हैं।

अधूरा एनीकट, नौ करोड़ का खतरा

यह एनीकट अभी तक अधूरा है और करीब नौ करोड़ की लागत पर बना। इसके निर्माण में सुरक्षा इंतजाम पूरी तरह से न होने के कारण यह लगातार हादसों का कारण बन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इस प्रोजेक्ट ने अब तक छह लोगों की जान ले चुकी है।

सुरक्षा इंतजाम न के बराबर

ग्रामीणों का कहना है कि एनीकट पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए हैं। पत्थर, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री खुले में पड़े हैं, जिससे गिरने पर मौत तय है। विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।

जनता का आरोप

स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि एनीकट को गलत जगह बनवाया गया और यह नेताओं के व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा नहीं बल्कि “सरकारी हत्या” है।

तलाश जारी है और प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए स्थानीय लोगों से सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा है।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…