,

जैसलमेर बस हादसा: राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

जैसलमेर बस हादसा: राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

BY: MOHIT JAIN

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक निजी बस में अचानक आग लग गई। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। आग इतनी भयावह थी कि बस में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का समय नहीं मिल सका। इस दर्दनाक हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई।

Jaisalmer Bus Accident: आग का गोला बनी बस! जैसलमेर बस हादसे में 20 लोगों की  मौत, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान | Today News

राष्ट्रपति मुर्मू का शोक

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर बयान जारी कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जताया दुःख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…