सिंधिया का कांग्रेस पर हमला: कहा, ‘दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी का 3500 मिलता, न लाड़ली बहनों के पैसे’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Mahendra Ojha

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में आशा दीदी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर करारा हमला बोला। उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिंधिया ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न तो आशा दीदी को 3500 रुपए मिलते और न ही लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए की राशि जाती। उन्होंने इस मौके पर इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का लाड़ली बहनों को दिवाली का विशेष उपहार बताया।

गौरतलब है कि इसी दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 1541 करोड़ रुपए की 29वीं किस्त जारी की। सिंधिया ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और सरकार की विकास पहल का उदाहरण बताया और कहा कि भाजपा की सरकार ही जनता के लिए सही काम कर रही है। सिंधिया का यह बयान आगामी चुनाव को देखते हुए राजनीतिक रणनीति और कांग्रेस पर तीखे हमले के रूप में भी देखा जा रहा है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक