ग्वालियर में गर्भवती महिला का किडनैप, 20 घंटे बाद जंगल में छोड़ा गया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव की रीना उर्फ अंजू गुर्जर का बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने अपहरण कर लिया। महिला को लगभग 20 साथियों के साथ ले जाकर लंका पहाड़ के जंगल में छोड़ दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया और इलाज के लिए कमला राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रीना जब पुलिस के पास पहुंची, तो उसके पैर जंगल के कांटों और पत्थरों से फट चुके थे। आरोपी योगेंद्र गुर्जर उर्फ योगी और उसके साथी रीना को लगभग 25 किलोमीटर जंगल में पैदल ले गए थे।

रिश्ता टूटने पर बदला लेने की नीयत
पुलिस के अनुसार, योगी गुर्जर की शादी रीना से तय थी, लेकिन परिवार ने उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण रिश्ता तोड़ दिया। रीना की शादी डेढ़ साल पहले गुर्जा गांव के गिर्राज गुर्जर से कर दी गई थी। योगी ने रिश्ता टूटने और रीना की शादी कहीं और होने पर बदला लेने की ठान ली और धमकी दी थी कि वह गिर्राज को मारकर रीना से शादी करेगा।

पुलिस ने जंगल में घेरा, 12 नामजद सहित मामला दर्ज
रीना की बिगड़ती हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि आरोपी उसे मुरैना ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उन्होंने जंगल में छोड़ दिया। पुलिस ने 12 नामजद और 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 7 का आपराधिक रिकॉर्ड है।

CGCabinet Meeting : बजट प्रस्ताव को मंजूरी, किसानों को होली से पहले सौगात, जानिए, साय कैबिनेट के अहम फैसले

CGCabinet Meeting : रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी

Vrindavan: खुशियां बदलीं खौफ में! ‘ग्रीन बड’ होटल के उद्घाटन समारोह में लगी भीषण आग, मची भगदड़

रिपोर्ट, खन्ना सैनी Vrindavan मथुरा (वृंदावन): धर्म नगरी वृंदावन के 'ग्रीन बड'

T20WORDCUP2026 : डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत, अफगानिस्तान 24 रन के लक्ष्य से चूका

T20WORDCUP2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड

Lifestyle : घर पर बनाएं एलोवेरा नेचुरल कंडीशनर: रूखे और बेजान बालों को मिलेगी नई चमक और मजबूती

Lifestyle केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, बढ़ता प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण

New Delhi : 12 फरवरी ‘भारत बंद’ अलर्ट: बैंक, स्कूल और बाजार पर क्या होगा असर? जानें अपनी जरूरत की हर बात

New Delhi विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने अपनी मांगों

Morena : शादी की खुशियों में पड़ा खलल: बारात के दरवाजे पर दूल्हे के भाई से 4 लाख की लूट

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक