,

ललितपुर: बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, 2 की मौत,1 की हालत गंभीर

- Advertisement -
Ad imageAd image
ललितपुर: बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला, 2 की मौत,1 की हालत गंभीर

REPORTER: KAPIL NAYAK, EDIT BY: MOHIT JAIN

ललितपुर जनपद के बिरधा में एनएच-44 हाईवे पर एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, छाबड़ा बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के विवरण के अनुसार, बस चालक ने मोटरसाइकिल सवार को लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए सड़क पर फैलाया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह कोई पहली घटना नहीं है। ललितपुर में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बसों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोग और प्रशासन अक्सर बस चालकों की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते रहे हैं, लेकिन आरटीओ विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है।

जिला प्रशासन ने छाबड़ा बस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन एनएच-44 हाईवे पर ऐसे हादसों का सिलसिला जारी है, जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं।