बहराइच में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा, एक की मौत, अब भी तनावपूर्ण माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich Violence

बहराइच के महसी में हुए बवाल का वीडियो सामने आया है। बीते दिनों दिनों एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बहराइच में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। सामने आए वीडियो में युवक टीन के सहारे छत पर चढ़कर हरे झंडे को हटाकर भगवा झंडा फहराते नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने के बाद दुकान पर पथराव किया गया। इसी दौरान युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। यह मामला बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार का है।

हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर गोलीबारी और पथराव के बाद अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद जिले में हालात बिगड़ गए थे। गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज बहराइच के सामने रखकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर दिया था। जाम और प्रदर्शन की सूचना पाकर प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए। मौके पर पहुंचे विधायक महसी और डीएम मोनिका रानी के आश्वासन पर किसी तरह प्रदर्शनकारी माने, डेढ़ घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए मृतक का शव भेजा गया था।

महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद फायरिंग की घटना में गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। रामगोपाल की मौत से गुस्साए लोगों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

महाराजगंज में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के सामने लाश रखकर प्रदर्शन की सूचना पाकर महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर उन्हें समुचित कार्यवाही का ढाढ़स बँधाया साथ ही प्रदर्शनकारियो को भी समझाया बुझाया। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भी समुचित कार्यवाही करने की बात कही इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए, रात 9.30 बजे डीएम और विधायक के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि मूर्ति विसर्जन जुलूस अभी भी जगह-जगह रुका हुआ है।

उधर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला घटनास्थल पर मौजूद है, घटनास्थल का निरीक्षण कर वह भी स्थानीय लोगों से वार्ता कर बवाल को शांत करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। महराजगंज में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के साथ एसडीम, एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस और पीएससी के साथ कैंप कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला का कहना है कि कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। जांच चल रही है। जिनके द्वारा गोली चलाई गई है, उनको चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र में भी रुका विसर्जन जुलूस

हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में गोली और पथराव की घटना के बाद बहराइच शहर में मूर्ति विसर्जन जुलूस तो रुका हुआ ही है इसके अलावा फखरपुर, कैसरगंज, शहर क्षेत्र, शिवपुर में भी मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है।

मृतक युवक की मां बोली पुलिस ने लाठी मारी

महाराजगंज कस्बे में बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने जमकर लाठियां भाजी। पुलिस के लाठीचार्ज में कई लोग चोटहिल हो गए। सभी ने हरदी पुलिस पर उल्टी कार्यवाही करने का आरोप मढ़ा। घटनास्थल पर सूचना पाकर पहुंची मृतक युवक की मां ने रोते हुए पुलिस पर विपक्षियों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उलटे लाठी मारने की आरोप लगाया है।

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस