पीलीभीत में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
पीलीभीत में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्टर: निज़ाम अली, EDIT BY: MOHIT JAIN

ड्यूटी से लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बीसलपुर शाहजहांपुर रोड पर चीनी मिल के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक युवक पेट्रोल पंप पर काम करता था और हादसे के समय ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। अचानक पीछे से आए वाहन की टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए।
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

24 घंटे में छह मौतें

बीसलपुर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ते हादसों से स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

बीसलपुर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक हैं। लापरवाही, तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी ने क्षेत्र में लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी