,

झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 2 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें: 2 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

झारखंड में मौसम से लेकर अपराध और राजनीति तक कई घटनाएं सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर धनबाद, रांची और बोकारो सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर ट्रेन रद्दीकरण, हादसे और धार्मिक आयोजन चर्चा का विषय बने हुए हैं।पढ़ें झारखंड की 10 बड़ी खबरें:

1. 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रांची, धनबाद और बोकारो सहित 11 जिलों में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कल 6 जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लो-प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में तब्दील हो गया है।

2. क्रिया योग एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द

रांची से चलने वाली क्रिया योग एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। रेलवे ने बताया कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और विकास कार्यों के चलते यह फैसला लिया गया है।

3. चतरा में डांडिया से लौटते युवक की मौत

चतरा में डांडिया से लौट रहे दो युवकों की बाइक हादसे में दुर्घटना हो गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर रांची रेफर किया गया।

4. कोडरमा में जवान ने सल्फास खाकर दी जान

कोडरमा में एक पुलिस जवान ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उसने वीडियो जारी कर कहा कि झूठे आरोप लगाकर उसे निलंबित किया गया। DSP ने बयान दिया कि वह काम के प्रति लापरवाह था।

5. पलामू में महिला का शव मिला

पलामू जिले में एक महिला का शव घर के अंदर से बरामद हुआ। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी वेंटिलेटर तोड़कर भागा। पुलिस जांच में जुटी है।

6. गढ़वा में पंडाल पर गिरी बिजली

गढ़वा में पंडाल पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे भगदड़ मच गई। घटना में 7 लोग घायल हुए, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।

7. रघुवर दास ने किया कन्या पूजन

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के भालूबासा मंदिर में महानवमी के अवसर पर 251 कन्याओं को भोजन कराया और आशीर्वाद लिया।

8. जमशेदपुर में तंत्र-मंत्र हत्या मामला

जमशेदपुर में तंत्र-मंत्र के शक में युवक की हत्या के बाद परिजनों ने गोलमुरी थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

9. पाकुड़ में महिलाओं ने किया शस्त्र पूजन

पाकुड़ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान भारतीय संस्कृति और परंपरा की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।

10. मोरहाबादी मैदान में वाहनों पर रोक

रांची के मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम को देखते हुए 2 अक्टूबर से बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू कर दी गई है। अरगोड़ा और धुर्वा रूट पर भी यह नियम रहेगा।

Shubman Gill के पास इतिहास बदलने का मौका, श्रीलंका सीरीज में करना होगा बस इतना काम

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से

Chicken Church Indonesia: न मुर्गा, न आम चर्च… फिर क्यों मशहूर है ये अनोखी इमारत? सपने से शुरू हुई थी कहानी

Chicken Church Indonesia की रहस्यमयी कहानी Chicken Church Indonesia: इंडोनेशिया के सेंट्रल

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Report: Neha gupta Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में

Road Collapsed : डिंडोरी में 7 करोड़ की सड़क 3 साल में ही बह गई, बारिश ने खोली निर्माण की पोल

रिपोर्ट- रफी खान Road Collapsed : मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में मानसून

Balochistan में पाकिस्तानी सेना की एयरस्ट्राइक, 20 नागरिकों की मौत; दर्जनों घर तबाह

Balochistan: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना की ओर से