कोरबा: गरबा-डांडिया महोत्सव में भक्ति और उत्साह की झलक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba: A glimpse of devotion and enthusiasm in the Garba-Dandiya festival

REPORT- UMESH DAHARIYA

BY- ISA AHMAD

कोरबा। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र गेवरा और दीपका में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा की आराधना के साथ ही गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम हर गली और चौराहे पर नजर आ रही है। भक्ति गीतों की गूंज और गरबा की थिरकन ने पूरे क्षेत्र का माहौल देवीमय बना दिया है।

हर पंडाल में भक्तिमय माहौल

नवरात्रि पर्व पर पूजा-पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगमगाती रोशनियों से सजे मंचों पर श्रद्धालु भक्त मां की आराधना करते हुए गरबा और डांडिया की ताल पर झूमते नजर आ रहे हैं।

प्रगति नगर स्टेडियम में भव्य आयोजन

प्रगति नगर श्रमवीर स्टेडियम में इस वर्ष ‘पंखिड़ा दीपका’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। DipkaTimesCG और G1 Events के सहयोग से इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने की जिम्मेदारी ली गई है।

पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों का संगम

यहाँ पारंपरिक गरबा और आधुनिक प्रस्तुतियों का अद्भुत मेल देखने को मिल रहा है। शानदार मंच, रोशनी और सजावट ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

कोरबा का यह गरबा-डांडिया महोत्सव न सिर्फ भक्ति का केंद्र बना हुआ है, बल्कि संस्कृति और उत्सव का जीवंत प्रतीक भी साबित हो रहा है।

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने