महाकुंभ-25 का लोगो अनावरण, वेबसाइट और ऐप की हुई लाॉचिंग, जानिए इस दौरान CM योगी ने क्या कहा?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM YOGI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंच गए। महाकुंभ-25 के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण, वेबसाइट और ऐप लांच करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीआईपी घाट से स्पेशल बोट द्वारा संगम निरीक्षण के लिए निकल गए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं। सीएम रविवार को महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे हैं।

सीएम ने संगम और अक्षयवट का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिहं, राकेश सचान और नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्पेशल बोट से संगम का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक उन्होंने विभिन्न कार्यों ा जायजा लिया और घाटों की स्थिति देखी साथ कुंभ को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

इसके बाद वह वीआईपी घाट पर पहुंचे और फिर अक्षयवट के लिए निकल गए। सीएम ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर और अक्षयवट कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

सीएम ने किया मां गंगा का पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम पर गंगा पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी। मंत्री और अन्य नेताओं ने भी गंगा जी का पूजन अर्चन किया।

वेबसाइट और ऐप लॉंच करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सीएम ने महाकुंभ-2025 के लोगो का अनावरण, वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप Mahakumbhmela2025 को लांच किया। महाकुंभ-25 के लोगो का प्रयोग महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप के साथ अन्य प्रचार माध्यमों में भी किया जाएगा।

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राकेश सचान, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन, गुरुप्रसाद, पीयूष रंजन, महापौर गणेश केसरवानी आदि रहे। सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी साधु संतों के साथ बैठक और लोगो के अनावरण का वीडियो साझा किया है।

महाकुंभ की वेबसाइट और ऐप श्रद्धालुओं व पर्यटकों के वायु, रेल व सड़क मार्ग से महाकुंभ पहुंचने में सहयोग करेगा। इसके माध्यम से प्रयागराज में आवासीय सुविधा, परिवहन, पार्किंग, मंदिरों तक पहुंचने की जानकारी मिलेगी। इसमें स्थानीय और आस-पास के आकर्षण और पर्यटन स्थलों की भी जानकारी होगी। श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र, आवास और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंचने के लिए गूगल नेविगेशन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के अलर्ट भी इसके माध्यम से मिलेंगे।

बड़े हनुमानजी के दरबार में पहुंचे योगी

प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री बड़े हनुमानजी के दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि ने योगी का स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवन पुत्र हनुमानजी की पूजा अर्चना करने के बाद आरती उतारी।

सीएम योगी ने मां गंगा का पूजन किया। दौरान सतुआ बाबा समेत तमाम साधु संत और तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़नखटोला उतरा। यहां पर महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन बाजपेयी आदि ने स्वागत किया।

कुंभ के कार्यों का उन्होंने जायजा लिया। सीएम योगी ने कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बाढ़ के कारण आई समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और साधु- संतों के साथ बैठक की। संतों ने सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर कई मांगें सीएम योगी के सामने रखीं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime