,

PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की जारी, देश भर के किसानों के खातों में आए 2 हजार रूपए

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और पशुपालन से संबंधित कई पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भी जारी की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मुझे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला। महाराष्ट्र की डबल इंजन सरकार यहां के किसानों को दोहरा लाभ दे रही है। पोहरादेवी के आशीर्वाद से मुझे अभी लाड़की बहन योजना की लाभार्थियों की मदद करने का अवसर मिला है, यह योजना नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा रही है।”

कांग्रेस की मानसिकता विदेशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश सरकार ने इस पूरे समुदाय को अपराधी घोषित कर दिया था, लेकिन आजादी के बाद बंजारा समुदाय की देखभाल करना और उन्हें उचित सम्मान देना देश की जिम्मेदारी थी। उस समय कांग्रेस की नीतियों ने इस समुदाय को मुख्यधारा से अलग रखा। आजादी के बाद जिस परिवार ने कांग्रेस पार्टी को संभाला, उसकी मानसिकता शुरू से ही विदेशी थी। अंग्रेजी सरकार की तरह यह कांग्रेस परिवार भी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझता। उन्हें लगता है कि भारत पर सिर्फ एक ही परिवार का शासन होना चाहिए, क्योंकि यह अधिकार उन्हें अंग्रेज देकर गए थे।”

झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ़ दो एजेंडे थे। पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना। हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं। हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था।”

कांग्रेस के शासनकाल में खेल के मैदान में दिखते थे किसान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “शरद पवार जब कृषि मंत्री थे तब वे किसानों के खेत में नहीं खेल के मैदान में ही दिखते थे। कांग्रेस ने स्वामीनाथन की 50 फीसदी मुनाफा वाली MSP लागू करने से इनकार कर दिया था, फिर पीएम मोदी ने इसे लागू किया।”

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ