BY- ISA AHMAD
रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर
बलरामपुर थाना कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने महिला को झांसा देकर शादी का विश्वास दिलाया और दिसंबर 2022 से मार्च 2025 तक लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।
आरोपी का विवरण
पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश कुमार टंडन (40 वर्ष, पिता राम किशुन टंडन) ग्राम सुंदरकेरा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर का निवासी है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर पीड़िता को विश्वास में लिया और मंदिर में सिंदूर भरकर और जयमाला पहनाकर शादी का ढोंग रचा।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 133/2025 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(h), 64(2)(m), 296, 352(3), 115(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से अभिरक्षा में बलरामपुर लाया। सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जिला जेल रामानुजगंज भेजने का आदेश दिया।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने महिलाओं से अपील की है कि किसी अजनबी पर जल्द विश्वास न करें और किसी भी प्रकार के शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत थाना या हेल्पलाइन से संपर्क करें।





