मुरैना ब्रेकिंग: प्रेम-प्रसंग के कारण पिता ने बेटी की की हत्या, एसडीआरएफ ने शव को तीन घंटे बाद पानी से निकाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY:Pratap Bhagel

मुरैना: जिले में ऑनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिव्या, पुत्री बंटू सिंकरवार, की हत्या उसके ही पिता द्वारा प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र, शिव नगर में हुई।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को बंटू सिंकरवार ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को क्वारी नदी में बहा दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दिव्या का शव पानी से बाहर निकाला गया।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर जिला अस्पताल मुरैना भेजा गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है और उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज किया गया है

स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं और पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि मामले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि पानी में शव को सुरक्षित निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि नदी में बहाव तेज था।

यह मामला मुरैना जिले में परिवारिक विवाद और ऑनर किलिंग के गंभीर पहलुओं को उजागर करता है और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष