,

करूर भगदड़: अभिनेता और राजनेता विजय ने किया मुआवजे का ऐलान, बोले- “दिल और दिमाग बेहद व्यथित हैं”

BY: Yoganand Shrivastava

करूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के करूर जिले में अभिनेता और राजनेता विजय की रैली के दौरान मची भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 9 बच्चे और 16 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जबकि करीब 70 लोग घायल हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे पर विजय ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

कितना मुआवजा मिलेगा?

विजय ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में विजय ने लिखा—

“करूर में हुई घटना ने मेरा दिल और दिमाग झकझोर दिया है। जिन अपनों को हमने खो दिया, उनका दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी आंखें और मन बेहद व्यथित हैं। आपके चेहरे मेरे जेहन में उभर आते हैं, और यह सोचकर दिल और अधिक दुखी होता है कि हमने इतने प्रिय लोगों को खो दिया।”

“यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता”

विजय ने आगे कहा कि यह क्षति ऐसी है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने लिखा—

“आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते, मेरा कर्तव्य है कि इस कठिन समय में आपके साथ खड़ा रहूं। मुआवजा रकम कोई बड़ी राहत नहीं है, लेकिन यह मेरी ओर से सहयोग का एक प्रयास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटें।”

पार्टी भी करेगी मदद

विजय ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु वेत्री कागम सभी घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति मिले।

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…