लद्दाख से पूर्वोत्तर तक हर गांव को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटीः ज्योतिरादित्य सिंधिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

गुवाहाटी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी 4जी स्टैक और एक लाख बीएसएनएल टावरों के लोकार्पण को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से देश का कोई भी कोना कनेक्टिविटी से वंचित नहीं रहेगा और हर तबके के लोग तकनीक का लाभ लेकर अपनी जिंदगी को और सरल बना सकेंगे।

सिंधिया ने स्पष्ट किया कि चाहे पूर्वोत्तर का पहला गांव हो, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से जुड़े सीमावर्ती इलाके हों, नक्सल प्रभावित क्षेत्र हों या फिर द्वीप और पहाड़ी राज्य—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दुर्गम गांव—सभी जगह अब हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि भारत के 6 लाख 40 हजार गांवों में मोबाइल नेटवर्क की 100% सैचुरेशन सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कनेक्टिविटी के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को गिनाते हुए कहा कि असम का युवा अब इंटरनेट के माध्यम से वैश्विक स्तर पर ज्ञान अर्जित कर सकेगा, अरुणाचल प्रदेश का बुनकर अपने हुनर को दुनिया के बाजार तक पहुंचा पाएगा, किसान सीधे मंडियों से जुड़ेंगे और मरीजों को एक क्लिक पर डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध होगी।

केंद्रीय मंत्री ने इस दूरसंचार क्रांति को “जीवन सेतु” करार दिया और कहा कि यह डिजिटल भारत के विजन को वास्तविकता में बदलने की दिशा में बड़ा कदम है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं

Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 43°C पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert : रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में तेज गर्म हवाओं