,

रवींद्र जडेजा 10 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

- Advertisement -
Ad imageAd image
रवींद्र जडेजा 10 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी

BY: MOHIT JAIN

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।  

सिर्फ 10 रन दूर बड़ी उपलब्धि से

अगर जडेजा 10 रन और बना लेते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। अब तक यह कमाल सिर्फ कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी कर पाए हैं।

पहले टेस्ट में किया था ऑलराउंड प्रदर्शन

सीरीज के पहले टेस्ट में जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नाबाद 104 रन बनाए और 4 विकेट भी झटके। उनकी इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मुकाबला पारी और 140 रनों से जीता।

जडेजा का टेस्ट करियर शानदार

अब तक जडेजा 86 टेस्ट मैचों की 129 पारियों में 3990 रन बना चुके हैं, जिसमें 6 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। गेंद से उन्होंने 334 विकेट अपने नाम किए हैं। दिल्ली टेस्ट में इतिहास रचने के लिए अब उन्हें सिर्फ 10 रन की दरकार है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस