,

बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान, 2 चरणों में होगा मतदान, जानिए, पूरा चुनाव कार्यक्रम

Bihar Assembly elections announced, voting to be held in 2 phases

by: vijay nandan

दिल्ली: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार चुनाव बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी,  दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग  होगी, जबकि 14 नवंबर को मतगणना होगी, 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. बिहार के चुनाव मदर ऑफ ऑल इलेक्शन माने जाते हैं, बिहार में साढ़े 8 लाख चुनाव कर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे. वही 28 हजार काउंटिंग कर्मचारी मतगणना संपन्न कराएंगे. बिहार में 17 नए इंनेसिएटिव लिए गए हैं, जो आने वाले चुनावों में पूरे देश में लागू होंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम 2025

दो चरणों में होंगे बिहार के चुनाव

  • पहला चरण: 6 नवंबर को वोटिंग होगी
  • पहले चरण में 121 सीटों पर होगा मतदान
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर को वोटिंग होगी
  • दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान
  • मतगणना: 14 नवंबर को होगी
  • 16 नवंबर ka चुनावी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी
  • बिहार के चुनाव ‘मदर ऑफ ऑल इलेक्शन’
  • साढ़े 8 लाख चुनावकर्मी चुनाव संपन्न कराएंगे
  • मतगणना में 28 हजार कर्मचारी जुटेंगे
  • बिहार में 17 नए इनिशिएटिव लिए गए हैं
  • जो आने वाले चुनावों में देशभर में लागू होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शेड्यूल

चुनाव इवेंट्सपहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र)दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन की जांच की तिथि18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 6 नवंबर 2025 (गुरुवार)11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)–
चुनाव संपन्न होने की अंतिम तिथि16 नवंबर 2025 (रविवार)

इस बार मुकाबला दिलचस्प होगा, एक तरफ एनडीए गठबंधन, जिसमें भाजपा,जदयू और अन्य दल शामिल हैं, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन, जिसमें राजद, कांग्रेस और वामदल तालठोंक रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काम और योजनाओं के दम पर सत्ता बचाने की कोशिश में हैं जबकि तेजस्वी यादव वोट चोरी और बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं को लुभाने में लगे हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार ‘बिहार का मूड बदल सकता है! इस बार जाति आधारित वोटिंग की बजाय जनता मुद्दों पर वोट देने के मूड में दिख रही है. बिजली, सड़क, रोज़गार और महंगाई, अपराध, पलायन बड़े फैक्टर बन सकते हैं। तो बिहार में 38 दिनों बाद पता चल जाएगा कि सत्ता का किस पार्टी को मिलेगी. आपके हिसाब से कौन बनेगा बिहार का अगला सीएम? नीचे कमेंट में बताइए, और वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलिए. क्योंकि हम लेकर आएंगे बिहार चुनाव 2025 की हर अपडेट, सबसे पहले, सबसे तेज़ ।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…