,

आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 6 अक्टूबर 2025: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

BY: MOHIT JAIN

हर नया दिन नई संभावनाएं लेकर आता है। आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए किस राशि का दिन रहेगा भाग्यशाली और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से खुशी मिलेगी। सरकारी मामलों में लापरवाही न करें। अनावश्यक खर्च से बचें।

वृष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। पुरानी समस्या से राहत मिल सकती है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। किसी की बातों में न आएं और अपने निर्णय पर भरोसा रखें।

मिथुन राशि

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। मित्रों से काम को लेकर अच्छे सुझाव मिलेंगे। कार्यस्थल पर अपनी स्थिति का गलत फायदा न उठाएं। परिवार में विवाद संभव है।

कर्क राशि

अच्छी सोच और विचारों से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रम में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चे आज घूमने की जिद कर सकते हैं। किसी लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। लिया गया कर्ज चुकाने की कोशिश करें।

सिंह राशि

सेहत का ध्यान रखें। खानपान में लापरवाही न करें। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा करें। वाहन खराब होने से नई खरीदारी की योजना बन सकती है। किसी से किया वादा पूरा करें।

कन्या राशि

नई सोच सफलता दिलाएगी। बॉस से शाबाशी मिलने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएंगे लेकिन स्थिति संभल जाएगी। पारिवारिक चिंता परेशान कर सकती है। कार्यों में जिम्मेदारी दिखाएं।

तुला राशि

आज का दिन सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ खरीदारी या घूमने जा सकते हैं। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। लोगों की भलाई के कार्य शुभ फल देंगे।

वृश्चिक राशि

लेनदेन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से मुलाकात हो सकती है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में सहयोग देंगे। जल्दबाजी से बचें। बॉस आपके कामों की जिम्मेदारी बढ़ा सकते हैं।

धनु राशि

आज आवश्यक कार्य पूरे होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धन और बचत की योजनाओं पर ध्यान दें। माता-पिता के आशीर्वाद से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि

उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। सरकारी मामलों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। ऑनलाइन काम में सावधानी रखें।

कुंभ राशि

दिन मिश्रित रहेगा। कला और निर्णय क्षमता में निखार आएगा। बड़ा लक्ष्य बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में मतभेद संभव हैं। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें।

मीन राशि

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। सहयोगी से विवाद संभव है। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। मां से बातचीत से मन शांत होगा। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…