,

मोदी सरकार में पहली बार रक्षा मंत्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा, जानें एजेंडा और महत्व

- Advertisement -
Ad imageAd image
मोदी सरकार में पहली बार रक्षा मंत्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा, जानें एजेंडा और महत्व

BY: MOHIT JAIN

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 से 10 अक्टूबर तक ऑस्ट्रेलिया की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के निमंत्रण पर हो रही है। यह मोदी सरकार में रक्षा मंत्री की ऑस्ट्रेलिया की पहली यात्रा होगी और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

दौरे का मुख्य एजेंडा

इस यात्रा में दोनों देश इंफॉर्मेशन शेयरिंग, समुद्री सुरक्षा और संयुक्त रक्षा सहयोग को मजबूत करने वाले तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इन समझौतों से द्विपक्षीय रक्षा समन्वय और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिडनी में व्यापारियों के साथ गोलमेज सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें दोनों देशों के रक्षा उद्योग प्रतिनिधि औद्योगिक सहयोग और प्रौद्योगिकी साझेदारी के अवसर तलाशेंगे।

पूर्व दौरे और ऐतिहासिक संदर्भ

2014 से पहले ए.के. एंटनी ही भारत के आखिरी रक्षा मंत्री थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उनके दौरे के दौरान समुद्री सुरक्षा, रक्षा सहयोग और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता पर चर्चा हुई थी।

राजनाथ सिंह का यह दौरा 2006 के रक्षा सहयोग MoU और 2009 की संयुक्त सुरक्षा घोषणा पर आधारित है और इन सहयोगों को और मजबूत करने की उम्मीद है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम, पोत यात्राएं और क्षमता निर्माण पहलें लगातार बढ़ रही हैं। इन रिश्तों के पीछे प्रशांत सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को भी एक वजह माना जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्लेस ने जून 2025 में भारत का दौरा किया था, जिसमें दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर गति पर जोर दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए