,

आज का राशिफल 22 सितंबर 2025 – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल 22 सितंबर 2025 – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

BY: MOHIT JAIN

22 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ को परिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं, आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए क्या संदेश लेकर आया है।


मेष राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न होगा। बिजनेस से जुड़ी योजनाओं में पार्टनर की राय अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा, लेकिन आसपास के लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।


वृषभ राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे, पर लोग इसे आपका स्वार्थ भी मान सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। कुछ नए और लाभदायक संपर्क बनेंगे। किसी काम में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।


मिथुन राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। अधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम लेने से बचें। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलने से संतोष मिलेगा। घरेलू जिम्मेदारियों पर ध्यान दें।


कर्क राशि

रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आय और खर्च में संतुलन जरूरी है। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पर अंधा भरोसा करने से बचें। संतान के व्यवहार से थोड़ी चिंता हो सकती है।


सिंह राशि

विरोधियों से सतर्क रहें। ऑफिस में सहकर्मी बॉस से आपके रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से नाम और सम्मान मिलेगा। मां की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई का दबाव कम होगा।


कन्या राशि

कारोबार में योजनाएं लाभ देंगी। साइड इनकम का योग भी बन रहा है। वाहन सावधानी से प्रयोग करें, अचानक खराबी खर्च बढ़ा सकती है। पिता की सेवा के लिए समय निकालें। अफवाहों और विवादों से दूर रहें।


तुला राशि

काम का दबाव बढ़ेगा लेकिन रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। घर में लग्जरी चीजों की खरीदारी का मन बनेगा।


वृश्चिक राशि

अचानक धन लाभ होगा। बॉस से रिश्तों में तनाव आ सकता है लेकिन प्रमोशन की चर्चा भी संभव है। राजनीति में आपकी छवि निखरेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जरूरतमंद की मदद करना सुख देगा।


धनु राशि

जल्दबाजी से बचें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग धार्मिक यात्रा का योग है। निवेश करने से पहले सोचें। कानूनी मामलों में विशेषज्ञ की राय लें।


मकर राशि

घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। छोटे-मोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। विरोधियों पर बुद्धिमानी से विजय पाएंगे। बिजनेस में बदलाव सोच-समझकर करें। किसी करीबी मित्र से धोखा मिल सकता है, सावधान रहें।


कुंभ राशि

दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा संभव है। कारोबार में नई योजनाएं शुरू होंगी। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। वरिष्ठ लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।


मीन राशि

आपकी रचनात्मकता सबको प्रभावित करेगी। संतान की पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें। कर्ज चुकाने का प्रयास करेंगे। परिवार की समस्या को लेकर पिता से चर्चा कर सकते हैं।आज का राशिफल 22 सितंबर 2025 – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Katihar Crime News: कटिहार में पंजाब के दो संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और 22 कारतूस बरामद

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में पुलिस

Platelet Donation: आगाज़ संस्था के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने 11 दिन में दूसरी बार किया प्लेटलेट्स दान

Report: Prem Shrivastva Platelet Donation सामाजिक संस्था ‘आगाज़’ के संस्थापक अध्यक्ष इंद्रजीत

School Liquor Party: स्कूल में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप

School Liquor Party को लेकर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने

Top 10 Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें, पढ़ें आज की सभी अहम अपडेट

Top 10 Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी 'मन की बात'